उधमसिंहनगर -वन महकमा और पुलिस की लाख कोशिश के बाबजूद तेंदुए व जंगली जानवरों के शिकार पर काबू नहीं पाया जा सका है |पुलिस ने बीती रात काशीपुर में दो तस्करों को गिरफ्तार करके उनसे तेंदियो के कई खाले बरामद की है /यह तस्कर कार से यह खाले दिल्ली ले जा रहे थे |इन खालो की कीमत लाखो रूपये बताई जा रही है |
सूचना के आधार पर बुधवार की रात को काशीपुर पुलिस और वन विभाग की टीम ने रामनगर रोड पर आती एक कार को रोक कर चैक किया तो कार में तेंदुए की दो खाले मिली |जिसमे से एक खाल की लम्बाई २.३७ मीटर और दूसरी खाल की लम्बाई २.३५ मीटर थी /पुलिस ने कार में सवार पिथोरागढ़ निवासी जीतेन्द्र कुमार और धर्मेन्द्र शाही को गिरफ्तार कर लिया|गिरफ्तार तस्करों ने बताया की ये खाले पिथोरागढ़ से रामनगर होते हुए दिल्ली ले जाई जा रही थी ,जहा से इन्हें चीन भेजा जाना था /दोनों खाले ८ माह पुरानी है /अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इन खालो की कीमत लाखो रूपये है|दीगर है कि उत्तराखंड में चीते और तेंदुए के खालो का धंधा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश पिछले दिनों आईबीएन७ ने अपनी रपट में किया था पर उसके बाद भी उत्तराखंड की पुलिस जानवरों की खालो की तस्करी पर काबू पाने में असफल रही है
No comments:
Post a Comment